कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा सागर में विश्व मृदा दिवस मनाया

 

कृषि विज्ञान केन्द्र, सागर मेंविश्व मृदा दिवस का आयोजन डॉ. दिनकर प्रसाद शर्मा संचालक विस्तार सेवायें के निर्देषन में किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. एम.पी.दुबे और अध्यक्षता संयुक्त संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग बी.एल. मालवीय ने किया।
कार्यक्रम में कुल वैज्ञानिक, अधिकारियों, कर्मचारियों और किसानों सहित 69 से अधिक लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. के.एस.यादव, प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख के मार्गदर्षन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मृदा स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न बिन्दुओं जैसे मिट्टी का नमूना लेने के तरीके एवं संतुलित उर्वरकों का उपयोग, प्राकृतिक एवं जैविक उर्वरकों का मृदा सुधार में प्रमुख भूमिका, समसामयिकी विषयों जैसे गेहूॅ, चना, मसूर इत्यादि में खाद उर्वरकों का संतुलित उपयोग, खरपतवार नियंत्रण एवं कृषकों द्वारा उठायीं गईं विभिन्न समस्याओं का समाधान भी कृषि वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों द्वारा किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. ममता सिंह, डॉ. वैशाली शर्मा, डी.पी.सिंह, उप परियोजना संचालक जितेन्द्र सिंह राजपूत, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एस.के.जैन आदि ने भी इस अवसर पर मृदा स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न तकनीकी बिन्दुओं पर प्रशिक्षण प्रदान किये। इस कार्यक्रम के उपरांत कृषकों एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को केवीके के विभिन्न जीवंत प्रदर्शन इकाईयों का भ्रमण भी कराया गया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन लोकेन्द्र जाटव, बीटीएम द्वारा किया गया।


By - sagartvnews
06-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.