मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु आयोजित किए जा रहे हैं शिविर

प्रदेश में चल रहे मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के जारी कार्यक्रम के द्वितीय चरण में विशेष शिविरों का आयोजन शनिवार और रविवार को किया गया ।
जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर बीएलओ की उपस्थिति दिसंबर माह की 3 एवं 4 तारीख को विशेष शिविरों के माध्यम से नवमतदाताओं के नाम फोटो युक्त मतदाता सूची में दर्ज करने का कार्य संपादित किया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन के द्वारा जारी आदेश का हवाला देते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री शशि मिश्रा ने बताया कि विशेष शिविर में बीएलओ अपने मतदान केंद्र अंतर्गत आने वाले घरों में पहुंच कर छूटे हुए पात्र व्यक्तियों से मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन और परिवर्तन का आवेदन प्राप्त किए गए हैं। बता दे कि 9 नवंबर से प्रदेश में मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य शुरू हुआ है। इसमें 8 दिसंबर तक नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन, परिवर्तन के आवेदन लिए जाएंगे। प्राप्त आवेदनों का निराकरण 26 दिसंबर तक किया जाएगा। इसके बाद 5 जनवरी 2023 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।


By - sagartvnews
06-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.