एपिक कार्ड को आधार से लिंक न कराने वाले बीएलओ पर होंगी सख्त कार्रवाई।

एपिक कार्ड को आधार से लिंक न कराने वाले संबंधित मतदान केंद्र के बूथ लेवल अधिकारी ( बीएलओ ) के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ये उक्त निर्देश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य समीक्षा बैठक में दिए।
इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर चंद्रशेखर शुक्ला, डिप्टी कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी शशि मिश्रा मौजूद थे। जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य ने कहा कि आयोग के निर्देशानुसार एपिक कार्ड को आधार से लिंक कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।,जिसमें सागर जिले में 16 लाख 88 हजार 144 मतदाता है। सभी मतदाताओं के वोटर आईडी कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए समस्त मतदान केंद्रों पर संबंधित बीएलओ यह कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक 13 लाख 39 हजार 944 मतदाताओं के मतदाता परिचय पत्र को आधार कार्ड से जोड़ा गया है ,किंतु अभी भी 3 लाख 48 हजार से अधिक मतदाताओं के मतदाता परिचय पत्र आधार से लिंक होना शेष है। उन्होंने कहा कि जिन मतदान केंद्रों पर बीएलओ एपिक कार्ड को आधार से लिंक कराने में रुचि नहीं ले रहे है, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर दीपक आर्य ने कहा कि सागर, नरयावली, बीना, सुरखी में प्रगति की गति धीमी है। यह कार्य शीघ्र गति से किया जाए एवं शेष रहे मतदाताओं के परिचय पत्र आधार से लिंक कराए जाएं। उन्होंने उप जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिए कि इसकी प्रतिदिन मानिटरिंग करें और जिस मतदान केंद्र पर बूथ लेवल अधिकारी द्वारा कार्य नहीं किया जा रहा है ,उन पर सख्त कार्रवाई करें । कलेक्टर श्री आर्य ने निर्देश दिए कि नगर निगम एवं ग्रामीण क्षेत्र में जिला शिक्षा अधिकारी 18 वर्ष के छात्र-छात्राओं की सूची संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराएं एवं संबंधित शालाओं एवं महाविद्यालयों में विशेष शिविर आयोजित करें। ताकि वहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के नवीन वोटर कार्ड बनाये जा सके एवं पुराने मतदाताओं के मतदाता परिचय पत्र आधार से लिंक कराए जा सके।


By - sagartvnews
06-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.