4 युवकों ने 9 वी की छात्रा का रास्ता रोका इसके बाद वो डिप्रेशन में चली गई ! || SAGAR TV NEWS ||

 

कोचिंग से घर जाते समय एक छात्रा के साथ करीब चार युवकों ने छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। घटना टीकमगढ़ जिले के एकता कॉलोनी की है। बाय गया की टीकमगढ़ में छात्राओं के साथ छेड़खानी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले रविवार को ही नंदीश्वर कॉलोनी में एक युवक द्वारा एक छात्रा और महिलाओं के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया था। घटना के हफ्ते भर बाद उसी एरिया में कोचिंग से वापिस घर जा रही 9वीं कक्षा की छात्रा की स्कूटी रोकर 4 युवकों ने छेड़खानी की। छात्रा के चिल्लाने पर रास्ते पर निकले लोगों को देख चारों युवकों से युवती किसी तरह घर पहुंची। छेड़खानी का शिकार हुई नाबालिग डिप्रेशन में चली गई। जिससे परिजनों द्वारा जिला अस्पताल के आईसीयू में उसे भर्ती कराया गया था। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और परिजनों से बात की।
छात्रा के पिता का कहना है की जब उनकी बेटी कोचिंग से घर लौट रही थी तभी 4 युवकों गाड़ी रोककर चाबी निकाल ली और छेड़खानी करने लगे। आरोप है की ये चारों छात्रा को पिछले 6 महीने से परेशान कर रहे थे।
वहीं कोतवाली टीआई मनीष कुमार का कहना है की छात्रा के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने छेड़खानी करने वाले चारों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया। साथ ही चारों को गिरफ्तार कर लिया है।-------


By - Sudhir Mawai tikamgarh
06-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.