लूडो में मकान मालिक से खुद को हारी महिला, पति से कहा- आकर लिखा पढ़ी कर लो

यूपी - जुए के लत में इंसान सही और गलत के बीच का फर्क भूल जाता है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में सामने आया है। जहां एक महिला जब लूडो में सब कुछ हार गई तो उसने खुद को ही दांव पर लगा दिया। महाभारत में पांडवों द्वारा द्रौपदी को जुए में दांव पर लगाने की कहानी तो हमने कई बार सुनी है लेकिन उत्तर प्रदेश की महिला का खुद को दांव पर लगाने का मामला आपको भी हैरान कर देगा।
दरअसल, महिला का पति रोजी रोटी के लिए पिछले 6 महीनों से राजस्थान के जयपुर चला गया था। पति घर खर्च के लिए पत्नी को पैसे भेजता था। महिला प्रतापगढ़ के देवकली में किराए के मकान में रहती थी। महिला पति के भेजे पैसों को मकान मालिक के साथ जुआ खेलकर उड़ा देती थी। जब महिला के पास पैसे खत्म हो गए तो उसने अपने आप को ही दांव पर लगा दिया। मकान मालिक बाजी जीत गया जिसके बाद महिला उसके साथ रहने को मजबूर है। पत्नी ने इस बात की जानकारी अपने पति को फोन करके दी और पति से कहा कि मैं खुद को लूडो में हार गई हूं, आकर लिखा-पढ़ी कर लो।


By - sagartvnews
06-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.