खेत में भैंस चराने की बात पर एक शख्स को इस तरह पहुंचना पड़ा अस्पताल

 

खेत में भैंस चराने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया जो इतना बढ़ गया की गोली तक चल गई। जिसमें एक व्यक्ति गोली लगने से गंभीर घायल हुआ है। घटना छतरपुर जिले के बक्सवाहा थाना इलाके की महुटा गांव की है। बताया जा रहा है की खेत में खड़ी फसल मे भैंस चराने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया जिसमें एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर गोलियां चला दी। जिसमें जमना प्रसाद यादव को गोली लगने से वो गंभीर घायल हुआ है। इस बात की खबर लगते ही बक्सवाहा पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद घायल को समुदायिक अस्पताल लाया गया था। जिसे प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रैफर किया गया।
परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक सुरेश यादव, अक्लू यादव और ओंकार यादव निवासी महूटा द्वारा गोलियां चलाई गई। घायल को दमोह भेजा था लेकिन उसकी हालत गंभीर होने पर दमोह से जबलपुर रेफर कर दिया था। जहां फ़िलहाल उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
बक्सवाहा अस्पताल के बीएमओ डॉक्टर ललित उपाध्याय का कहना है की घायल की हालत गंभीर थी उसका इलाज कर रैफर किया था।
वहीं जानकारी के मुताबिक मामले में एफआईआर दर्ज कर विवेचना की जा रही है। खबर लिखे जाने तक आरोपी पुलिस पकड़ से दूर थे।


By - SAGAR TV NEWS
06-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.