पूर्व उपाध्यक्ष सरोज सिंह ने शासकीय हाई स्कूल सेवन में किया निःशुल्क साईकिलों का वितरण

 

बांदरी। मंगलवार को जिला पंचायत सागर की पूर्व उपाध्यक्ष सरोज सिंह ने शासकीय हाई स्कूल सेवन में निःशुल्क साईकिलों का वितरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज सेवन ग्र्राम के लिए बहुत सौभाग्य का दिन है। क्योंकि आज इस गांव में छात्रों को साईकिल वितरित की जा रहीं हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों को दूसरे गांव से आने में बहुत असुविधा होती थी। उनकी परेशानी को देखते हुए मंत्री जी के प्रयासों से आज बेटियों को निःशुल्क साईकिलों की सौगात दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के बेटे-बेटियां अच्छे से पढ़ाई करें और खुरई का नाम देश और प्रदेश में रोशन करें। उन्होंने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अगर बेटी जन्म लेती है तो आंगनवाड़ी में जन्मोत्सव मनाया जाता है। बेटी जब पढ़ाई-लिखाई करती है उनके लिए निःशुल्क साईकिल, गणवेश सहित सभी सुविधाएं भाजपा की सरकार की ओर से दी जाती हैं। उन्होंने बताया कि मंत्री सिंह द्वारा महिलाओं के समूह बनाकर उन्हें रोजगार दिलाने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। श्रीमती सरोज सिंह ने भाजपा द्वारा चलाईं जा रहीं कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में विश्वनाथ सिंह लोधी, अर्चना श्रीवास्तव, लक्ष्मीकांत यादव, तुलसीराम यादव, घुवन यादव, ओमकार यादव, सीताराम यादव, पुष्पेन्द्र राजपूत, सचिव साहू, महेन्द्र यादव, बंटी राजपूत, उमेश राय, आशीष दुबे, राजेन्द्र सिंह, देवीदयाल कुशवाहा सहित अनेक भाजपा नेता, कार्यकर्ता, शिक्षक, शिक्षिकाएं, अधिकारी-कर्मचारी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।


By - sagartvnews
07-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.