छुपन-छिपाई खेलते समय 35 फीट नीचे बोरवेल में फंसा बच्चा, बोला मुझे डर लग रहा है। जल्दी बाहर निकालो।

बैतूल जिले के आठनेर के मांडवी गांव में मंगलवार शाम करीब 5 बजे एक 6 साल का बच्चा तन्मय दूसरे बच्चों के साथ छुपन-छुपाई खेल रहा था। और वह पड़ोसी के बोरवेल में गिर गया। आवाज लगाने पर बोरवेल के भीतर से बच्चे की आवाज आई। इस पर परिवारवालों ने तत्काल बैतूल और आठनेर पुलिस को सूचना दी।
तन्मय की 11 साल की बहन निधि साहू ने बताया, हम छुपन-छिपाई खेल रहे थे। भाई को कहा कि चलो अब घर चलते हैं। वो कूदकर आया। बोर के ऊपर बोरी थी। वो बोरी को पकड़कर रखा था, मैं जब तक पहुंची तो भाई नीचे चला गया। बच्चे का अभी रेस्क्यू जारी है। रेस्क्यू टीम का कहना है कि बच्चा रिस्पॉन्ड नहीं कर रहा है। बच्चे के हाथ उपर हैं। इस वजह से उसे खाने-पीने का कुछ नहीं भेज सकते। उसके शरीर में कोई भी हरकत नहीं दिख रही है। बोरवेल में ऑक्सीजन दिया जा रहा है। आखिरी बार बच्चे ने मंगलवार शाम 5 बजे करीब बात की थी। उसने कहा था- यहां बहुत अंधेरा है। मुझे डर लग रहा है। जल्दी बाहर निकालो।
बता दे की कलेक्टर, SP सहित तमाम अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। 6 पोकलेन, 3 बुलडोजर और ट्रैक्टर मिट्‌टी-मुरम को हटाने में लगे हैं। बोरवेल से 30 फीट दूर समानांतर गड्‌ढा खोदा जा रहा है। सुंरग भी बनाई जा रही है। रेस्क्यू टीम ने बताया कि बच्चा बोर में 35 फीट गहराई पर फंसा हुआ है। उसके ऊपर पानी की बूंदें टपक रही हैं। अभी करीब 15 फीट और खोदा जाना है। पत्थर के कारण खुदाई का काम बहुत धीरे हो रहा है। एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर है।


By - sagartvnews
07-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.