MP में पैनिक बटन का ट्रायल हुआ शुरू, स्कूल बस में भी लगेंगे पैनिक बटन

मध्यप्रदेश में कॉमर्शियल वाहन जैसे पब्लिक ट्रांसपोर्ट खासतौर पर स्कूल बस तक में सुरक्षा के लिए लगने वाले पैनिक बटन का ट्रायल शुरू हो गया है। भोपाल के कोकता में बने आरटीओ में बनाए गए स्टेट कंट्रोल एंड कमांड सेंटर ट्रायल के लिए चुने गए वाहनों की मॉनिटरिंग की जाने लगी है।
ट्रायल के दौरान दमोह में एक बस में पैनिक बटन किसी ने दबाया। वाहन को कंट्रोल रूम से ही तत्काल ट्रैक किया गया। इतना ही नहीं इसकी सूचना डायल 100 को भी दी गई। आरटीओ अधिकारी ने बताया कि व्हीकल लोकेशन एंड ट्रेकिंग (VLTD) डिवाइस और पैनिक बटन के ट्रायल के लिए भोपाल जिले के 46 एवं प्रदेश के करीब सवा 325 वाहनों की मॉनिटरिंग शुरू कर दी गई है।
केंद्र सरकार के नोटिफिकेशन जारी करने के बाद मध्यप्रदेश के परिवहन विभाग ने इस पर काम शुरू कर दिया। भोपाल के आरटीओ ऑफिस में करीब 18 करोड़ रुपए से कंट्रोल सेंटर बनाया गया है। अभी इसका ट्रायल चल रहा है। पहले इसे अक्टूबर में शुरू होना था, लेकिन यह शुरू नहीं हो पाया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के उद्घाटन करते ही पूरी तरह शुरू कर दिया जाएगा।


By - sagartvnews
07-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.