पूर्व CM उमा भारती के भतीजे, BJP विधायक ने तलवार से अपने बेटे के साथ एक कतार में रखे काटे 41 केक

टीकमगढ़ जिले के खरगापुर विधायक और पूर्व सीएम उमा भारती के भतीजे राहुल सिंह लोधी का वीडियो सामने आया है। इसमें विधायक राहुल सिंह अपने जन्मदिन पर तलवार से केक काटते नजर आ रहे हैं। विधायक ने तलवार से एक कतार में रखे 41 केक काटे। उनके समर्थक तालियां बजाकर जश्न मना रहे हैं। इस वीडियो को लेकर कांग्रेस ने भी आपत्ति जताई है।
राहुल सिंह लोधी ने मंगलवार को अपना 41वां जन्मदिन मनाया। इस उपलक्ष्य में उन्होंने खरगापुर में सात दिवसीय रासलीला का आयोजन कराया था। मंगलवार रात रासलीला के समापन पर विधानसभा के समर्थक विधायक के जन्मदिन पर केक लेकर पहुंचे। इस दौरान विधायक के समर्थकों ने सभी केक मंच पर कतार में सजा दिए। विधायक तलवार लेकर मंच पर पहुंचे और कतार में रखे केक काटते चले गए। उनके साथ उनका आठ साल का बेटा भी तलवार पकड़कर केक काटता नजर आ रहा है। जन्मदिन से पहले रासलीला के अंतिम दिन फूलों की वर्षा की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। खरगापुर विधायक राहुल सिंह लोधी का निवास टीकमगढ़ में है। उन्होंने खरगापुर में नया मकान बनवाया था। मकान के उद्घाटन के उपलक्ष्य में ही उन्होंने सात दिवसीय रासलीला का आयोजन रखा था। पिछले चुनाव में राहुल सिंह पर बाहरी प्रत्याशी होने के आरोप लगे थे। खरगापुर में मकान बनवाकर वे विरोधियों को आगामी चुनाव में कोई मौका देना नहीं चाहते हैं।


By - sagartvnews
07-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.