शादी के बाद पहली बार अपने खरीदे हुए 119 करोड़ के घर में शिफ्ट होंगे रणवीर-दीपिका

 

बॉलीवुड के पॉवर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने हाल ही में एक साथ मिलकर अपना पहला घर खरीदा है। दोनों अपने इस नए घर में एंट्री के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। अब हाल ही में रणवीर ने एक इंटरव्यू में बताया है कि शादी के बाद वो दीपिका के साथ उनके घर में रह रहे थे लेकिन अब दोनों साथ में खरीदे घर में शिफ्ट होंगे। रणवीर ने कहा है कि दीपिका घरेलू नेचर की हैं और नए घर को काफी प्यार से डेकोरेट कर रही हैं। बता दे की तो रणवीर और दीपिका का ये नया घर तकरीबन 119 करोड़ का है।
रणवीर ने कहा की दीपिका और मैंने अभी-अभी अपना पहला घर एक साथ खरीदा है, शादी के बाद मैं उनके घर रहने चला गया था और करीब 4 साल से वहां रह रहा हूं लेकिन अब हमने एक साथ अपना घर खरीद लिया है। हम दोनों अपने काम में काफी ज्यादा बिजी रहते हैं और हमें साथ रहने का ज्यादा टाइम नहीं मिल पाता इसलिए हमने जो नया घर लिया है वो शहर के बाहर है साथ ही शांत और एकांत जगह पर है। हम दोनों के क्वालिटी समय बिताने के लिए वो काफी परफेक्ट जगह है।

 


By - sagartvnews
07-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.