खुरई में आज कलश यात्रा के साथ प्रारंभ होगी पूज्य संत कमल किशोर जी श्रीमद् भागवत कथा

खुरई। पूज्य संत श्री कमल किशोर जी नागर की श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ होने से पहले शुक्रवार 9 दिसम्बर को प्रातः 9 बजे किला प्रांगण से कलश यात्रा प्रारंभ होगी।
मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह इस भव्य धार्मिक आयोजन के यजमान हैं। पूज्य संत कमल किशोर जी नागर की श्रीमद् भागवत कथा खुरई के भैरव बाबा मंदिर, गुलाबरा बगीचा परिसर में 9 दिसम्बर से 15 दिसम्बर 2022 तक होना है। शुक्रवार 9 दिसम्बर को प्रातः 9 बजे कलश यात्रा किला प्रांगण से प्रारंभ होकर पुराना थाना, झंडा चैक, परसा चैराहा, मरई माता, जनपद, जेल रोड और घोरट रोड से होते हुए कथा स्थल पर पहुंचेगी। गुरूवार शाम को खुरई में पूज्य संत कमल किशोर नागर जी का आगमन हो चुका है। पूज्य संत नागर जी का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह ने संत की आगवानी की। मौके पर पृथ्वी सिंह सहित बड़ी संख्या में धर्मावलंबी उपस्थित रहे। 


By - sagartvnews
08-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.