क्लीनिकों में झोलाछाप डॉक्टर कर रहे थे इलाज टीम ने कार्यवाई कर 2 क्लीनिक की सील

 


अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों पर मरीजों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा था। सूचना मिलने के बाद एसडीएम और बीएमओ ने संयुक्त छापामार कार्यवाही की तो हड़कंप मच गया। मामला छतरपुर जिले के बक्सवाहा का है। जहां 2 क्लीनिकों को सील कर दिया है। हालांकि पहले बी इसी तरह की कार्यवाई की जा चुकी हैं। लेकिन ध्यान न देने पर ऐसे लोग फिर से क्लीनिक संचालित करने लगते हैं। बताया गया की एसडीएम राहुल सिलाडिया और बीएमओ ललित उपाध्याय ने सागर रोड स्थित हवा महल के पास बंगाली डॉक्टर की क्लीनिक पर छापामारा। कार्यवाही के दौरान बंगाली डाक्टर के पास न तो आधार कार्ड मिला और न ही क्लीनिक से संबंधित कोई दस्तावेज। वहीं टीम ने जनकपुर मुहल्ला स्थित खान क्लीनिक पर भी कार्यवाई की, जब डाक्टर से से क्लीनिक संबंधित दस्तावेज मांगे तो वे भी कोई दस्तावेज टीम को उपलब्ध नहीं करा पाए। जिसके बाद एसडीएम ने क्लीनिक को बंद कराकर दोनों क्लीनिक संचालकों से दस्तावेज उपलब्ध कराने की बात कही।
एसडीएम राहुल सिलाडिया ने कहा कि टीम ने 2 अवैध क्लीनिकों पर कार्रवाई की है। रजिस्ट्रेशन पेश करने कहा है। रजिस्ट्रेशन नहीं पाया जाता तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।


By - SAGAR TV NEWS
08-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.