प्रेमिका ने प्रेमी से कहा घर आओ मम्मी-पापा नहीं हैं, घर पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने चोर समझकर जमकर पीटा

उत्तर प्रदेश के बांदा में प्रेमी को लड़की के परिजनों ने चोर समझकर पीट दिया। आनन-फानन में खून से लथपथ प्रेमी को पास के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां से उसे बेहतर इलाज को लिए रेफर कर दिया गया। मामला बिसंडा थाना के एक गांव का है।
घायल प्रेमी ने बताया कि वह डीजे बजाने का काम करता है. रात डीजे बजाकर घर लौट रहा था. इस दौरान प्रेमिका ने फोन कर घड़ी देने के लिए बुलाया. उसने कहा कि मम्मी-पापा घर पर नहीं हैं. तुम आ जाओ और गिफ्ट वाली घड़ी ले जाओ. इसके बाद वह प्रेमिका के दरवाजे पर पहुंचा. इसके बाद दरवाजा खोलकर अंदर जाने लगा। इसी दौरान लड़की के पिता और भाइयों ने देख लिया और चोर समझकर जमकर धुनाई कर दी. शोर-शराबा सुनकर पड़ोस के और भी लोग इकट्ठा हो गए. किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया. फिर सारी बातें बताईं। इसके बाद लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं डॉक्टरों का कहना है कि युवक की हालत खतरे से बाहर है. इलाज चल रहा है और जल्द ही ठीक हो जाएगा। मामले में बिसंडा थाना के थाना प्रभारी ने बताया, एक युवक डीजे बजाने गया था. घर जाते समय एक लड़की के घर चला गया था. इसकी वजह से उसके साथ मारपीट हुई है. पीड़ित युवक की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.


By - sagartvnews
09-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.