72 जोड़ों ने फेरे लेकर तो 3 जोड़ों ने कबूल है कहकर नए जीवन की कि शुरुआत

72 जोड़ों ने फेरे लेकर तो 3 जोड़ों ने कबूल है कहकर नए जीवन की कि शुरुआत

75 जोड़े बंधे शादी के बंधन में 72 ने फेरे लिए 3 बोले कबूल है...

एक साथ 70 से ज्यादा जोड़ों ने फेरे लेकर अपने दाम्पत्य जीवन की शुरुआत की है। तो वहीं 3 जोड़ों ने निकाह कर कहा की कबूल है। तस्वीरें दमोह जिले के पथरिया की हैं। जहां मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 75 जोड़ों का की शादियां हुई हैं। कृषि उपज मंडी में नगर परिषद और जनपद पंचायत के द्वारा विवाह सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें पथरिया नगर परिषद अंतर्गत 16 वर पक्ष और वधु पक्ष के अलावा जनपद पंचायत के अंतर्गत 59 वर, वधु पक्ष दांपत्य जीवन में बंधे। 75 जोड़ों का विवाह 30 पंडितों द्वारा मंत्र मंत्रोच्चार और विधि विधान से कराया गया।
पथरिया नगर परिषद और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने वर पक्ष के बारात लगाने और वर वधु पक्ष के रुकने की व्यवस्थाएं की गई थी। वहीं बाहर से आए हुए वर और वधू पक्ष के लोगों के भोजन का भी इंतजाम किया था। तो शादी के बाद जोड़ों को सरकारी योजना के तहत उपहार भी दिए गए।
इस मौके पर पथरिया विधायक रामबाई परिहार ने भी सभी जोड़ों को दांपत्य जीवन की शुभकामनायें दी।--------


By - sagar tv newsAftab Khan Sagar TV News from Pathariya.
09-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.