साइकिल यात्रा का सागर में आगमन, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने यात्रा को सागर से किया रवाना

नरसिंहपुर से दिल्ली की ओर 20 दिवसीय साइकिल यात्रा चिकित्सक वरिष्ठ समाजसेवी डॉ अनंत दुबे, एवं साइकिल यात्री देवेंद्र दुबे, बृजेश पटेल, सत्य प्रकाश त्यागी, आदित्य शर्मा, गोविंद मल्लाह, प्रेमनारायण मल्लाह, अरविंद चौधरी, प्रदीप मेहरा द्वारा निकाली जा रही है यह यात्रा 20 दिन के अपने कालखंड में 90 चौपालों के माध्यम से समाज में मुख्य रूप से तीन विषयों प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण एवं संवर्धन, नशा मुक्त समाज निर्माण को लेकर जन जागरण करने के उद्देश्य से निकाली जा रही है।
यात्रा संगोष्ठी में यात्रा संयोजक प्रमुख सायकिल यात्री डॉ अनंत दुबे ने कहा कि जल जंगल जमीन बचाने मानव जन को रसायन मुक्त जीवन शैली अपनाने की ओर अग्रसर होने की आवश्यकता है । नशामुक्त समाज ही राष्ट्र को प्रगति की ओर अग्रसर करेगा। साईकिल यात्रा का उद्देश्य प्रदूषण मुक्त वातावरण निर्माण के लिए माहौल बनाना है। जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि इस साइकिल रैली का नाम ही अंत्योदय है जिसका मतलब होता है अंतिम पंक्ति के व्यक्ति का कल्याण हो। समाज हित के लिए निकाली जा रही यह साइकिल यात्रा निश्चित ही अपने उद्देश्य को पूरा करेगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महापौर प्रतिनिधि डॉक्टर सुशील तिवारी ने कहा कि ये साइकिल यात्रा बिना स्वार्थ के निकली है जो जनता को प्रकृतिक खेती, जल संरक्षण, पर्यावरण सरंक्षण की दृष्टि से यह यात्रा संदेश देने के उद्देश्य से चल रही है। निश्चित रूप से यह यात्रा जन मानस को पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक बुराइयों के प्रति सचेत और जागरूक करेगी।


By - sagartvnews
10-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.