पाली राजस्थान में आयोजित होने वाली जंबूरी में, संभाग स्काउट एवं गाइड लेगें हिस्सा

भारत स्काउट एवं गाइड राज्य मुख्यालय के आदेशानुसार संभागीय मुख्यालय सागर के मार्गदर्शन में पाली राजस्थान में आयोजित होने वाली जंबूरी में सागर संभाग से लगभग 38 स्काउट 39 गाइड एवं स्काउट मास्टर गाइड कैप्टन का दल सागर संभाग का प्रतिनिधित्व करेगा। जिसमें सागर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना जिले से चयनित स्काउट गाइड की प्रतिभा रहेगी।
राष्ट्रीय जंबूरी 4 जनवरी से 10 जनवरी 2023 तक आयोजित होने जा रही है जिसमें लगभग 35000 स्काउट गाइड अनेक राज्यों से अपनी सहभागिता करेंगे। जिसमें सागर जिले से शासकीय उत्कृष्ट उमा.वि. सागर, उत्कृष्ट वि. शाहगढ़, उत्कर्ष वि. सेमरा बाग के स्काउट गाइड का दल जंबूरी में संभाग का प्रतिनिधित्व करेगें। जंबूरी की पूर्व तैयारी हेतु जिला स्तर पर स्काउट गाइड की कार्यशाला आयोजित कर बच्चों को जंबूरी में प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु तैयार कर चयन किया जा रहा है जंबूरी में फूड प्लाजा, रंगोली, सामूहिक लोकनृत्य, कलर पार्टी, मार्चपास्ट, पायनियरिंग प्रोजेक्ट, बीपी सिक्स, ध्वज शिष्टाचार, यूनिफॉर्म आदि का अभ्यास करा कर सुधार किया जा रहा है। जंबूरी की जिला स्तर की पूर्व तैयारी जिला सागर एवं जिला छतरपुर में कराई जा रही है जिसमें श्रीमती जानकी सिह लीडर ट्रेनर, श्री गौरी शंकर शर्मा असिस्टेंट लीडर ट्रेनर ,सुश्री ज्योति यादव असिस्टेंट लीडर ट्रेनर ,राष्ट्रपति रोवर भगवान सिह, रोवर जगदीश एवं प्रयांक का सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। श्रीमती कृष्णा साहू मैसेंजर ऑफ पीस जिला कोऑर्डिनेटर एवं जिला जंबूरी गाइड प्रभारी द्वारा विशेष योगदान दिया जा रहा है। उनका उद्देश्य है कि सागर जिला राष्ट्रीय जंबूरी में अपना उच्च प्रदर्शन दिखाएगा राष्ट्रीय जंबूरी राजस्थान का गेट टु गेदर संभाग स्तर पर 31 दिसंबर से 2 जनवरी 2023 तक सागर संभाग में किया जाना है यहां से पूरा सागर संभाग का दल राजस्थान को प्रस्थान करेगा।


By - sagartvnews
10-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.