गुजरात के नये CM भूपेंद्र के साथ 16 मंत्रियों ने ली शपथ, प्रधानमंत्री मोदी ने झुककर किया प्रणाम

62 साल के भूपेंद्र पटेल ने सोमवार को गुजरात के 18वें मुख्यमंत्री की शपथ ली। गांधीनगर सचिवालय के हेलीपैड ग्राउंड में राज्यपाल ने दोपहर 2 बजकर 2 बजे उन्हें पद की शपथ दिलाई। भूपेंद्र पटेल के बाद 16 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें आठ कैबिनेट, दो स्वतंत्र प्रभार और छह राज्यमंत्री हैं। शपथ के बाद प्रधानमंत्री ने मंच पर झुककर लोगों को प्रणाम किया। इसके बाद भूपेंद्र पटेल के मंत्रिमंडल से मुलाकात कर उनके साथ फोटो भी खिंचाया। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे। भाजपा शासित राज्यों के CM भी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। वहीं, दो हजार से ज्यादा दूसरे नेता और 200 संत भी शपथ ग्रहण का हिस्सा बने। गुजरात के 18वें मुख्यमंत्री बनने वाले पटेल पाटीदार समुदाय से इकलौते नेता हैं, जो लगातार दूसरी बार CM बन रहे हैं। उन्हें 15 महीने पहले विजय रुपाणी की जगह गुजरात की जिम्मेदारी दी गई थी। भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट में हार्दिक पटेल को जगह नहीं मिली। हालांकि पटेल ने सुबह कहा था कि पार्टी डिसाइड करेगी कि वे कैबिनेट में रहूंगा या नहीं। जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, वे उसका निर्वहन करेंगे।


By - sagartvnews
12-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.