किसान और सरपंच की चमकी किस्मत 30 लाख कीमत का मिला हीरा

 


देश दुनिया भर में विख्यात बुंदेलखंड की धरती पन्ना में फिर एक बार किसान और सरपंच की किस्मत चमकी है। उसे इस साल का सबसे बड़ा हीरा मिला है। जिसकी कीमत तीस लाख रूपये आंकी जा रही है। बताया गया की किसान और मनोर सरपंच प्रकाश मजूमदार ने अपने पांच साथियों के साथ जरुआपुर निजी क्षेत्र में खदान लगाई थी। जिसे चमचमाता हुआ 14.21 कैरेट का हीरा मिला है। प्रकाश मजूमदार को इसके पहले भी करीब 12 हीरे मिल चुके हैं। जिसमें यह सबसे बड़ा हीरा है। जिसे उसने अपने साथियों के साथ मिलकर हीरा कार्यालय में जमा कर दिया है।
सरपंच प्रकाश मजूमदार का कहना है। कि हीरे की नीलामी के बाद मिलने वाले पैसों को वह आपस में बराबर बांट लेंगे और अपने बच्चों की पढ़ाई लिखाई में उसे खर्च करेंगे।
वहीं हीरा पारखी अनुपम सिंह ने बताया की आने वाली नीलामी में इस हीरे को रखा जाएगा।


By - SAGAR TV NEWS
12-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.