सब टीवी के फेमस टीवी शो बालवीर में बालवीर का किरदार निभाने वाले चाइल्ड आर्टिस्ट देव जोशी जल्द चांद की सैर पर जाने वाले हैं। जापान के अरबपति ने यह ट्रिप फाइनल कर दी है। ट्रिप पर जाने वाले लोगों को शॉर्ट लिस्ट कर लिया गया है, जिसमें देव का नाम भी शामिल हैं। इस बात की जानकारी खुद देव ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। डियर मून प्रोजेक्ट के तहत देव सबसे कम उम्र में स्पेस पर जाने वाले व्यक्ति बन जाएंगे। दरअसल जापान के बिलेनियर यासुका मीजावा ने डियर मून मिशन की शुरुआत की थी। उन्होंने चांद की सैर पर जाने वाले इच्छुक लोगों से रजिस्ट्रेशन मांगे थे। दुनिया भर से कुल 3 लाख रजिस्ट्रेशन आए थे, जिनमें सबसे ज्यादा संख्या भारतीयों की थी। 3 लाख लोगों में कुल 8 लोगों को चुना गया है, जिसमें देव जोशी का नाम भी शामिल है, वो इस ट्रिप के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। उन्होंने कहा की मैं शब्दों में अपनी खुशी को बयां नहीं कर सकता हूं।
सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.