जूनियर बच्चन को भाया बुंदेलखंड इस जगह शूटिंग करने पहुंचे अभिषेक || SAGAR TV NEWS ||

 

फिर एक बार फिल्म निर्माताओं को बुंदेलखंड के निवाड़ी जिले में ओरछा की लोकेशन भा गयी है। इसी लिए यहां वेब सीरीज की शूटिंग भी की जा रही है। जिसको लेकर बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ओरछा पहुंचे हैं। बताया गया की वो यहाँ करीब 15 दिनों तक रुकेंगे। जानकारी के मुताबिक केदारनाथ (के.डी) नाम की वेब सीरीज़ की शूटिंग ओरछा के कंचना घाट और पास के गांव मडोर में शुरू हो चुकी है। जो बारह से पंद्रह दिन ओरछा और उसके आसपास के गांव में की जाएगी। यह वेब सीरीज़ साउथ इंडियन भाषा में बनाई जा रही है।
बता दें की अभिनेता अभिषेक बच्चन इसके पहले मणिरत्नम की फिल्म रावण के लिए भी ओरछा आ चुके हैं। उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन भी पिछले साल पोन्नियिन सेल्वन की शूटिंग के दौरान अपनी बेटी आराध्या के साथ ओरछा आई थी।
हालाँकि ये कोई पहला मौका नहीं है। इससे पहले भी कई फिल्मों, धारावाहिकों और ऐड फिल्म्स की शूटिंग ओरछा में हो चुकी हैं।--------


By - Sudhir Mawai niwari
12-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.