पीएम मोदी पर बयान देकर बुरे फंसे कांग्रेस के पूर्व मंत्री, थाने में FIR हुई दर्ज

 


मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया के द्वारा प्रधानमंत्री मोदी पर दिए गए बयान की काफी आलोचना की जा रही है। साथ ही वो भाजपा के भी निशाने पर आ गए हैं। यही नहीं पूर्व मंत्री पर पन्ना जिले के पवई थाने में एफआईआर भी दर्ज हो गयी है। दरअसल कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया बीते दिन पवई विधानसभा के सरकारी रेस्ट हाउस में कांग्रेसी कार्यकर्ता की बैठक में संबोधित कर रहे थे। तभी उन्होंने एक आपत्तिजनक भाषण देते हुए संविधान को बचाने के लिए पीएम मोदी के मर्डर करने की साजिश का बयान दिया था। हालांकि इस बयान के पीछे राजा पटेरिया ने स्पष्ट किया की उनका मकसद मर्डर करना नहीं। जबकि चुनाव में हराना था। इस पूरे प्रकरण पर पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन यंत्री की शिकायत पर पवई थाने में षडयंत्र पूर्वक मर्डर करने और उसके प्रति उकसाने के तहत अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
बताया गया की बयान सामने आने के बाद मध्य प्रदेश शासन के गृहमंत्री और सूबे के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने पन्ना एसपी को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे। जिसके तहत मामला दर्ज किया गया।आगे की विवेचना जारी है।
इसको लेकर एसपी धर्मराज मीणा ने जानकारी दी।


By - SAGAR TV NEWS
12-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.