15 दिसंबर तक सुबह 11.30 बजे बंद हो जाएंगे स्कूल, एसडीएम का आदेश क्योंकि नागर की कथा चल रही है

खुरई- एसडीएम मनोज चौरसिया के एक आदेश ने 251 स्कूलों के हजारों बच्चों की पढ़ाई लगातार सात दिन 3 घंटे के लिए ठप कर दी। 9 दिसंबर से खुरई ब्लॉक के 210 सरकारी और 41 निजी स्कूल सुबह 11.30 बजे बंद कर दिए जा रहे हैं, क्योंकि यहां दोपहर 12 बजे से राष्ट्रीय संत पं.कमलकिशोर नागर की श्रीमद् भागवत कथा हो रही है।
यह कथा 15 दिसंबर तक चलेगी, इसलिए अब 16 दिसंबर से ही बच्चों को पूरे छह घंटे स्कूल में पढ़ाई करने जा पायेगे। इससे पहले 30 नवम्बर को कलेक्टर ने स्कूलों के समय को लेकर एक आदेश जारी किया था। जिसमें कहा कि ठंड के चलते जिले में सुबह से संचालित होने वाले स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को परेशानी आ रही है। तापमान में गिरावट के चलते सभी स्कूल 2 दिसम्बर से सुबह 8.30 बजे या उसके बाद लगाए जाएं। इन दोनों आदेशों का पालन करते हुए खुरई के ब्लॉक स्त्रोत समन्वयक लोकमन चौधरी ने स्कूलों का समय सुबह 8:30 से 11:30 बजे तक कर दिया है। उन्होंने बताया खुरई में कथा चल रही है, जिसके चलते एसडीएम के निर्देश पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों का समय बदलने के आदेश दिए हैं। यह आदेश 15 दिसम्बर तक खुरई के सभी स्कूलों पर लागू होगा। विद्यार्थी व पालकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी स्कूल इस अवधि में सुबह से संचालित किए जाएं। इस संबंध में खुरई तहसील के सभी प्राचार्य/प्रधानाध्यापक आवश्यक कार्यवाही करें ताकि सभी लोग भागवत के आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित कर सकें।


By - sagartvnews
13-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.