प्रेमिका को पाने प्रेमी ने किया ऐसा की उसकी शादी की करानी पड़ी

प्रेमिका को पाने प्रेमी ने किया ऐसा की उसकी शादी की करानी पड़ी

प्रेमिका को पाने कुँए में कूदा प्रेमी लोगों ने बाहर निकालकर कराई शादी


प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पिटाई
कुँए में कूदे प्रेमी को निकाला बाहर

लोगों ने प्रेमिका से कराई शादी लेकिन
लड़के के परिजन नहीं हुए शामिल


एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से बेइंतहा मोहब्बत करता था वो उससे मिलने के लिए पहुंचा। लेकिन लोगों ने पकड़कर उसकी पिटाई की तो वो कुँए में कूद गया। इसके बाद लोगों ने उसकी प्रेमिका से उसकी शादी करा दी। मामला बिहार के छपरा का है। जहां अपनी प्रेमिका को पाने एक युवक कुएं में कूद गया था। जिसे बचाने ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। ये पूरा मामला गरखा थाना क्षेत्र के मोतीराजपुर गांव का है। बताया गया की एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने देर रात गांव में पहुंचा था। लेकिन तभी ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। जिसके बाद लोगों ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। जहां युवक ने लड़की से शादी करने की बात कही और जब लोगों ने विरोध किया तो वह कुएं में कूद गया। किसी तरह लोगों ने उसे कुएं से बाहर निकाला और उसकी शादी लड़की से करवा दी। जिसमें लड़के के परिजन शामिल नहीं हुए। प्रेमी युवक का नाम मुन्ना राज है। जो नगर थाना इलाके के बिचला तेलपा का रहने वाला है। वहीं लड़की का नाम सोनी कुमारी है। जो मोतीराजपुर की रहने वाली बताई जा रही है। बताया गया की दोनों के बीच 4 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन लड़के के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं हो रहे थे। जिससे लड़का खुद ही मिलने के लिए लड़की के पास पहुंच गया जिसके बाद ये पूरा हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ।


By - STVN INDIA
13-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.