माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे अभिनेता शाहरुख़ खान ने किये दर्शन ! || STVN INDIA ||

 

 

माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे अभिनेता शाहरुख़ खान ने किये दर्शन !

माता वैष्णो देवी के दरबार
में अभिनेता शाहरुख़ खान !

किंग खान बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान रविवार देर रात मां वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे। बताया गया की अपने दोस्तों के साथ शाहरुख खान ने माता वैष्णो देवी के दर्शन किए। लोग उन्हें पहचान न पाएं इसलिए शाहरुख खान ने काला चश्मा लगाया था और मास्क लगाकर मंदिर में पहुंचे थे। हालांकि शाहरुख़ लोगों की नज़र से बच नहीं पाए कुछ लोगों ने माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए चुपके से पहुंचे शाहरुख खान को पहचान लिया था। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में एक सुरक्षा गार्ड फोटोग्राफरों से कोई तस्वीर न लेने के लिए कहते हुए सुनाई दे रहा है। शाहरुख एक कार से साफ तौर से बाहर आते दिखाई दे रहे हैं। वहां गार्ड फोटोग्राफर को फोटो लेने से रोकता है वहीं वीडियो क्लिप में बॉलीवुड अभिनेता का चेहरा बिल्कुल भी दिखाई नहीं दे रहा। क्योंकि वो काले रंग की हुड वाली जैकेट पहने हुए हैं। वीडियो में शाहरुख खान को सुरक्षा गार्डों से घिरे हुए मंदिर की तरफ आगे बढ़ते देखा जा सकता है।

#sharukhkhan #maavaishnodevi #jammunews #viralvideo #viral #stvnviral


By - SARJU PATEL,STVN INDIA - SAGAR TV NEWS
13-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.