कल रिलीज होगी दुनिया की सबसे महंगी फिल्म, मां ने सपने में देखी थी नीले रंग की लड़की, और जेम्स ने लिख दी फिल्म

दुनिया की सबसे महंगी फिल्म अवतार- द वे ऑफ वाटर कल रिलीज हो रही है। फिल्म 250 मिलियन डॉलर्स (2000 करोड़ रुपए) में बनी है। दिलचस्प है कि फिल्म अवतार का कॉन्सेप्ट एक सपने से आया। फिल्म के डायरेक्टर जेम्स कैमरून की मां शर्ली कैमरून ने एक सपना देखा था, जिसमें उन्होंने एक नीले रंग की लड़की को देखा जिसकी लंबाई करीब 12 फीट थी। मां ने जेम्स को ये सपना सुनाया तो उन्हें एक ऐसे ग्रह की कहानी का आइडिया आया जिस पर नीले रंग के लोग रहते हैं, जिनकी ऊंचाई 10 से 12 फीट की होती है। ये वो समय था जब जेम्स ने टाइटैनिक बनाने के बारे में भी नहीं सोचा था।
इसके बाद उन्होंने पहले टाइटैनिक बनाई और उसके 12 साल बाद अवतार आई। अवतार के 13 साल बाद इसका दूसरा भाग आ रहा है। अवतार से पहले टाइटैनिक दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी, फिर 2009 में आई अवतार ने ये रिकॉर्ड तोड़ा। अकेले टाइटैनिक या अवतार ही नहीं, जेम्स कैमरून ने फिल्मों की टेक्नोलॉजी में समय से आगे का प्रयोग किया। अपनी पहली फिल्म द टर्मिनेटर से अवतार-2 तक उनका करियर और फिल्में बनाने का तरीका चौंकाने वाला है। मजेदार बात ये है कि जेम्स अपनी फिल्म लिखने के बाद खुद उसे फिल्माने की तकनीक भी ईजाद करते हैं। जेम्स कैमरून के फिल्मी ट्रैक रिकॉर्ड पर नजर डालें तो दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों को उन्होंने ही बनाया है।


By - sagartvnews
15-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.