बेटी ने अपनी माँ की 50 साल की उम्र में करवाई दूसरी शादी, आप भी बोलोगे भगवान ऐसी बेटी सभी को दे

मेघालय - माता-पिता को बेटी का घर बसाते आपने अक्सर सुना होगा, लेकिन एक बेटी ने अपनी मां के लिए कुछ ऐसा किया जिससे हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है। सोशल मीडिया पर इन मां और बेटी की कहानी चर्चा का विषय बन गई है। इस बेटी ने 50 साल की उम्र में अपनी मां की दूसरी शादी कराई है। ये रियल लाइफ स्‍टोरी मेघालय की राजधानी शिलॉग्स की है।
मां और बेटी के बीच जो बॉन्डिंग होती है वो किसी भी रिश्‍ते में नहीं होती। बेटी जब बड़ी हो जाती है तो वो मां की सबसे अच्‍छी दोस्त बन जाती है जो उसके हर दर्द और जरूरत को बहुत अच्‍छे से समझती है और उसकी कोशिश होती है कि वो अपनी मां के चेहरे पर मुस्‍कान बिखेर दें। सोशल मीडिया पर मां बेटी के इस अटूट रिश्‍ते की स्‍टोरी वायरल हो रही है। जिसमें बेटी ने अपनी 50 साल की मां का अकेलापन दूर करने के लिए उनकी शादी करा दी है। इस बेटी की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। बेटी का नाम देबार्ती चक्रवर्ती और मां का नाम मौशुमी चक्रवर्ती है। मौशुमी के पति डॉक्‍टर थे लेकिन जब मौशुमी महज 25 साल की थी तभी उसके पति की ब्रेन हैम्रेज से मौत हो गई थी। पति की मौत के समय मौशुमी चक्रवर्ती की बेटी महज 2 साल की थी। पति की मौत के बाद मां बेटी को लेकर उनकी नानी के घर रहने के लिए आ गईं। फिर उन्होंने टीचिंग करके अपनी बेटी की परवरिश की। देबार्ती ने कहा, मैं हमेशा चाहती थी कि मां अपने लिए एक लाइफ पार्टन देख लें। लेकिन उनको मेरी चिंता थी। लेकिन मां को दूसरी बार शादी के लिए मनाने में काफी समय लगा। फिर उन्होंने बंगाल के स्‍वपन से शादी कर ली। स्‍वपन की ये पहली शादी है। देबार्ती की माँ शादी के बाद काफी खुश हैं।


By - sagartvnews
15-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.