यूपी की एक अनोखी शादी, दूल्हे का नाम योगी और दहेज में ससुर ने दिया बुलडोजर

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में दहेज का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां लड़की के पिता ने होने वाले दामाद को दहेज में बुलडोजर ही दे दिया और साथ में बेटी को एक नसीहत भी दी। विधान सभा चुनाव में यूपी के बुलडोजर की खूब चर्चा पूरे देश में हुई थी। दिनोंदिन बुलडोजर का क्रेज बढ़ता जा रहा है। इस बीच जिले में एक शादी में दहेज में बुलडोजर मिलने की चर्चा सोशल मीडिया में सुर्खियों में है। यह विकास खंड सुमेरपुर ग्राम देवगांव निवासी रिटायर्ड फौजी परशुराम की बेटी नेहा की शादी में हुआ है।
नेहा की शादी 15 दिसंबर को सौंखर निवासी नेवी में जॉब कर रहे योगेंद्र उर्फ योगी प्रजापति के साथ हुई है। इसमें नेहा के पिता ने दहेज में कोई लग्जरी कार नहीं बल्कि बुलडोजर दिया है। 16 दिसंबर को जब बेटी बुलडोजर के साथ विदा हुई तो लोग देखते रह गए। परशुराम प्रजापति का कहना है कि बेटी अभी यूपीएससी की तैयारी कर रही है। अगर नौकरी नहीं लगी तो, इससे रोजगार मिल सकेगा। वहीं योगी को मिले बुलडोजर की चर्चा लोगों की जुबान पर है। योगी नेवी में नौकरी कर रहें हैं। वह किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। घरवालों की मर्जी से शादी की जिसमें उन्होंने दहेज न लेने का संकल्प लिया था। उन्होंने किसी भी तरह की मांग नहीं की थी, लेकिन ससुर ने उन्हें बुलडोजर का सरप्राइज दिया है। योगी के घर लोग बुलडोजर देखने को पहुंच रहे हैं। योगेंद्र ने बताया कि बुलडोजर रोजगार भी मिल गया है। उसे पहले दिन बिवांर में पाइप लाइन की खोदाई के लिए लगाया गया है।


By - sagartvnews
17-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.