मेघालय की ट्रेडिशनल ड्रेस पहनकर मोदी पहुंचे गोल्डन जुबली कार्यक्रम में , बोले- विकास में रोड़ा बनने वालों को रेड कार्ड दिखाएंगे

तवांग में भारत-चीन झड़प के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिपुरा और मेघालय पहुंचे। वे रविवार को शिलांग में नॉर्थ ईस्टर्न काउंसिल (NEC) के 50 साल पूरे होने पर गोल्डन जुबली कार्यक्रम में शामिल हुए। मोदी इस कार्यक्रम में मेघालय की ट्रेडिशनल ड्रेस पहनकर पहुंचे।
मोदी ने कहा- फुटबॉल में अगर कोई खिलाड़ी खेल भावना से नहीं खेलता, तो उसे रेड कार्ड दिखाकर बाहर कर दिया जाता है। ऐसे ही पिछले 8 साल में हमने नॉर्थ-ईस्ट के विकास में रुकावट बनी ताकतों को रेड कार्ड दिखाया है। हम भ्रष्टाचार, पक्षपात, भाई-भतीजावाद, हिंसा, नए प्रोजेक्ट को ठप करने और वोट बैंक की राजनीति को दूर करने के लिए ईमानदारी से कोशिश कर रहे हैं। लेकिन आप जानते हैं कि इन बीमारियों की जड़ें काफी गहरी होती हैं। इसलिए मिलकर इन्हें जड़ से उखाड़ना होगा।
अमित शाह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा- हमने प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में NEC की बैठक संपन्न की है। प्रधानमंत्री मोदी ने न केवल NEC के कार्यों की सराहना की है, बल्कि क्षेत्र के विकास का रोड मैप भी तैयार किया है। अब हर 15 दिन में एक मंत्री नॉर्थ ईस्ट का दौरा करता है और नरेंद्र मोदी जी ने PM बनने के बाद 50 से ज्यादा बार इस क्षेत्र का दौरा किया है।


By - sagartvnews
18-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.