सोमवार को 11 बजे से भंडारण केंद्रों से होगा यूरिया का वितरण, कलेक्टर दीपक आर्य

सागर- सोमवार को 11 बजे से विपरण संघ के विभिन्न भंडारण केंद्रों से यूरिया का वितरण किया जाएगा । कलेक्टर दीपक आर्य के निर्देश पर जिला विपरण अधिकारी श्रीमती राखी रघुवंशी ने बताया कि यूरिया की रैक प्राप्त होने के बाद जिले के विभिन्न विपरण संघ के भंडारण केंद्रों से सोमवार को पूर्वान्ह 11 बजे से वितरण किया जाएगा।
रघुवंशी ने बताया कि जिले के मकरोनिया विपरण संघ और नई गल्ला मंडी के गोदाम, राहतगढ़ ,शाहगढ़, बंडा ,माल्थोन, खुरई, गौरझामर, केसली, गढ़ाकोटा विपणन संघ के भंडारण केंद्र से यूरिया का वितरण होगा। श्रीमती रघुवंशी ने बताया कि खाद यूरिया डीएपी एवं एनकेपी का लगातार वितरण जारी रहेगा उन्होंने बताया कि समस्त किसान भाई समय पर भंडारण केंद्रों पर पहुंचे एवं संयम के साथ यूरिया प्राप्त करें। किसान भाइयों रबी फसल की तैयारी के लिए पूर्वक की आवश्यकताएं होती है फसलों के लिए मुख्य रूप से तीन तत्वों की आवश्यकता होती है पहला नत्रजन दूसरा फास्फोरस और तीसरा पोटाश इनकी पूर्ति के लिए कई पूर्व रख मौजूद है जैसे सिंगल सुपर फास्फेट, डीएपी एनपीके आदि यदि डीएपी उपलब्ध नहीं होता है तो उसके विकल्प के रूप में एनपीके अथवा तीन बेग सिंगल सुपर फास्फेट एवं 20 किलो यूरिया उपयोग करेंगे तो डीपी के तत्वों की पूर्ति हो जाएगी हमारे जिले में सिंगल सुपर फास्फेट एन पीके पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।


By - sagartvnews
18-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.