मोबाइल के चक्कर में दो दिन तक चट्टानों में फंसा रहा युवक,रेस्क्यू कर निकल सका बाहर

मोबाइल के चक्कर में दो दिन तक चट्टानों में फंसा रहा युवक,रेस्क्यू कर निकल सका बाहर

मोबाइल के चक्कर में 48 घंटों तक चट्टानों के बीच फंसा रहा युवक


चट्टानों के बीच फंसे युवक को
चट्टान तोड़कर रेस्क्यू कर निकाला

चट्टानों के बीच गिरे मोबाइल को
उठाने के चक्कर में फंस गया था युवक

एक युवक मोबाइल निकालने की कोशिश में दो बड़ी चट्टानों के बीच गुफा में फंस गया था। वह करीब 48 घंटे तक चट्टानों के बीच फंसा रहा। उसका रेस्क्यू करने जेसीबी बुलानी पड़ी और पत्थर तोड़कर उसे बचाया जा सका। मामला तेलंगाना के कामारेड्डी जिले का है। बताया गया की 35 साल का राजू नाम का मजदूर बीते मंगलवार को जंगली इलाके से गुजर रहा था। जहां जंगली जानवरों से बचते हुए उसने बड़े बड़े पत्थरनुमा चट्टानों पर चलने का फैसला किया। इस दौरान उसका मोबाइल फोन हाथ से छूटते हुए चट्टानों के बीच कम चोड़ी दरारों के बीच जा गिरा। इसके बाद राजू ने उसे निकालने की काफी कोशिश की। लेकिन गहरी और संकरी चट्टानों के चलते वह मोबाइल नहीं निकाल पाया। फोन निकालने के चक्कर में राजू का पैर फिसल गया जिससे शरीर संकरी चट्टानों में जाकर फंस गया।
जब राजू रात तक घर नहीं लौटा तो घबराए परिवार वालों ने उसे ढूंढना शुरू किया। और उसे खोजते हुए परिजन जंगली इलाके में पहुंचे। जहां उन्हें राजू की चीख पुकार सुनाई दी। इसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना देते हुए प्रशासन ने समय रहते रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। राजू चट्टानों में बुरी तरफ फंस गया था जिससे वो खुद को बाहर तरफ नहीं खींच पा रहा था। दो दिन गुजरने के बाद प्रशासन ने हल्का विस्फोट कर राजू को सुरक्षित बाहर निकालने में कामयाबी हासिल की।

 

 


By - sagar tv news
18-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.