21 साल बाद भारत को मिला मिसेज वर्ल्ड का ताज, 63 देशों को पीछे छोड़कर जम्मू-कश्मीर की सरगम बनीं विजेता

सरगम कौशल ने मिसेज वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर लिया है। 21 साल बाद यह ताज भारत को मिला है। इस मुकाबले में दुनियाभर के 63 देशों की महिलाओं ने हिस्सा लिया था। जिसमें सरगम कौशल ने जीत हासिल की है।
32 साल की सरगम जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं। उन्होंने इंग्लिश लिट्रेचर में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। सरगम प्रोफेशन से टीचर हैं। उन्होंने नेवी के एक ऑफिसर से 2018 में शादी की है। सरगम ने अपनी कामयाबी का क्रेडिट अपने पिता और पति को दिया है। मिसेज इंडिया पेजेंट के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर इसकी अनाउंसमेंट की गई है। यहां क्राउनिंग मोमेंट की एक झलक शेयर करते हुए लिखा गया है, लंबा इंतजार अब खत्म हुआ। 21 सालों बाद हमारे पास ये क्राउन वापस आ चुका है। सरगम से पहले 2001 में डॉ. अदिति गोवित्रीकर ने ये खिताब जीता था। इस पुरस्कार की जूरी पैनल में अभिनेत्री सोहा अली खान, विवेक ओबरॉय और मोहम्मद अजहरुद्दीन शामिल थे। 


By - sagartvnews
19-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.