फेसबुक लाइव की गलती से पकड़ी गई लेडी डॉन, गिरफ्तार होने पर बोली- जयपुर जेल मत भेजना

फेसबुक लाइव पर गाली-गलौज कर सुखियों में आई लेडी डॉन रेखा मीना (20) जेल में है। करौली में एक स्टूडेंट को गोली मारने के बाद वह फरारी काटने जयपुर आई थी। फेसबुक लाइव पर आकर गाली-गलौज करने की गलती से रेखा मीना पुलिस के हाथ लगी। रामनगरिया पुलिस ने महज 11 घंटे में लोकेशन ट्रेस कर उसको पकड़ लिया। लेडी डॉन को उसके एक दोस्त के घर से पकड़ा गया था। यहां उसने शराब पार्टी की थी। पुलिस ने जब उसको पकड़ा तो वह बोली- मुझे जयपुर जेल मत भेजना। चाहे करौली, दौसा या सवाई माधोपुर जेल भेज दो। करौली की कोतवाली पुलिस रेखा मीना को गिरफ्तार कर ले गई। यहां पूछताछ के बाद 16 दिसंबर को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया।
13 दिसंबर को हेमा के बॉयफ्रेंड कमलेश के साथ लेडी डॉन रेखा मीना कार में घूमने निकली। जगतपुरा फाटक के पास दोनों कार में बैठे थे। इस दौरान रेखा ने फेसबुक लाइव कर अपने विरोधी ग्रुप से गाली-गलौज की। उसने विरोधी ग्रुप को धमकी दी कि दम है तो जगतपुरा फाटक आकर उसका कुछ बिगाड़ ले। फेसबुक लाइव के बाद पुलिस को लेडी डॉन के जयपुर में जगतपुरा के आस-पास होने का पता चल गया। पुलिस ने दोपहर को जगतपुरा में दबिश देकर उसे पकड़ा है।


By - sagartvnews
19-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.