रणवीर ने दीपिका के साथ जमकर एन्जॉय किया FIFA मैच, ट्रॉफी का इनॉगरेशन करने वाली दीपिका पहली भारतीय बनी

बॉलीवुड इंडस्ट्री के पावरफुल कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को रविवार (19 दिसंबर) को FIFA वर्ल्ड कप फाइनल 2022 के दौरान स्टेडिमय में स्पॉट किया गया। अब इस मैच के कुछ फोटोज और वीडियोज रणवीर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए हैं। इस वीडियो में वो दीपिका के साथ इस मैच को जमकर एन्जॉय करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल रणवीर फुटबॉल के बहुत बड़े फैन हैं। उन्हें अक्सर फुटबॉल खेलते हुए स्पॉट किया जाता है। इसके साथ ही उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण ने FIFA वर्ल्ड कप ट्रॉफी का इनॉगरेशन भी किया। दीपिका ऐसा करने वाली पहली भारतीय बनी हैं। इस पल को देखने के बाद रणवीर सिंह काफी खुश हो गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी भी वीडियो शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ मेरी ट्रॉफी। वहीं रणवीर ने अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, अब तक का सबसे अच्छा वर्ल्ड कप फाइनल हुआ है और मैं वहां मौजूद था। जिसमें दीपिका बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। इवेंट में दीपिका व्हाइट कलर की शर्ट और गोल्डन ओवर कोट में नजर आईं। दीपिका ने इवेंट में एक स्पैनिश फुटबॉलर केर कासिलास के साथ एंट्री ली और ट्रॉफी से पर्दा उठाया। ये ट्रॉफी 6.175 किलोग्राम और 18 कैरेट सोने और मैलाकाइट से बनी हुई है। इस ट्रॉफी को केवल कुछ खास लोग ही छू और पकड़ सकते हैं, जिसमें फीफा वर्ल्ड कप के पूर्व विजेता और हेड्स ऑफ स्टेट शामिल हैं।


By - sagartvnews
19-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.