बुंदेली भाषा में बनी ये फिल्म बड़े प्लेटफॉर्म पर मचा रही धमाल,गुदगुदाती फिल्म घोड़ी पे होकर सवार

 

बुंदेलखंड में वैसे तो कई सारी चीजें लोकप्रिय हैं। यहां की बुंदेली बोली से लेकर बुंदेलखंड का इतिहास अपने आप में मायने रखता है। इसी तरह एक फिल्म इन दिनों धमाल मचा रही है। जो बुंदेली भाषा में ही बनी है। डिजनी प्लस हॉटस्टार पर हाल ही में "घोड़ी पे होकर सवार" फिल्म रिलीज हुई है जो ट्रेंडिंग में है।
बताया गया की फ़िल्म के संवाद और गानों का बुंदेली भाषा में होते हुए भारत के हर क्षेत्र में सराहा जाना ही इसकी सबसे बड़ी खासियत है। घोड़ी पे होके सवार" एक 45 मिनट की लघु फिल्म है जो एक संवेदनशील विषय के बारे में सामाजिक व्यंग्य है। जो 21 वीं शताब्दी में भारत में अभी भी मौजूद हैं। समाज के कुछ वर्गों के जीवन में वो बातें बहुत बड़ी होती हैं जो शायद ज़्यादातर लोगों के लिए आम बातें हैं। फ़िल्म की कहानी ऐसे ही एक वर्ग के नायक के इर्द गिर्द घूमती है की कैसे फिल्म का नायक अपनी बारात को घोड़े पर बिठाकर हास्यपूर्ण तरीके से लाने के लिए संघर्ष करता है।
यह फिल्म शुरू से अब तक कई उतार-चढ़ाव से गुजरी है। मशरूम वर्ल्ड फिल्म्स के बैनर तले बनी इस के फ़िल्म के निर्माता भूपेश वर्मा हैं। जो पिछले 20 सालों से फ़िल्म इंडस्ट्री में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। बुंदेली भाषा में बनी ये फ़िल्म आज देश के इतने बड़े प्लेटफ़ॉर्म पर रिलीज़ होकर क़माल कर रही है। मशरूम वर्ल्ड फिल्म्स के सीईओ समीर सागर का अहम योगदान है वहीं फ़िल्म के लेख़क और निर्देशक आकाश निंदाने हैं। फ़िल्म के विसुअल प्रमोशन की ज़िम्मेदारी कनुप्रिया ऋषिमम ने बखूबी निभाई है। खास बात ये है की कनुप्रिया सागर की रहने वाली हैं। जो छोटे बड़े पर्दे पर कमाल कर रही हैं। एक्टिंग से लेकर निर्देशन समेत अन्य चीजें बखूबी निभा रही हैं। वो कहती हैं की ये उनके लिए सिर्फ प्रोजेक्ट नहीं था ये एक मौका था अपने सिनेमा को लोगों तक पहुँचाने का।
फ़िल्म के मुख्य कलाकारों में जैकी भावसर जो भोपाल के रंगमंच और फ़िल्म जगत के जाने माने कलाकार हैं साथ में सारिका बहरोलिया हैं। साथ ही अजय पाल, प्रतीक पचौरी भी प्राथमिक भूमिकाओं में दिखाई देंगे।


By - SAGAR TV NEWS
19-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.