29 दिसंबर को राहतगढ़ में रोजगार मेला का आयोजन, अधिक से अधिक युवक-युवती लाभान्वित हो - कलेक्टर आर्य

राहतगढ़ - जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराना हमारी पहली प्राथमिकता है। उक्त विचार कलेक्टर दीपक आर्य ने आगामी 29 दिसंबर को राहतगढ़ में आयोजित होने वाले रोजगार मेला की तैयारियों की समीक्षा बैठक में व्यक्त किए। इस अवसर पर समस्त विभागों के अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर आर्य ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन की महत्वकांक्षी योजना के अंतर्गत रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। जिसमें 5000 से अधिक युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने इसके लिए समस्त संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि 29 दिसंबर को आयोजित होने वाले रोजगार मेला में अधिक से अधिक युवक-युवती लाभान्वित हो इसके समुचित प्रयास किए जाये।
जिला रोजगार अधिकारी एम.के. नागवंशी ने बताया कि राष्ट्रीय रोजगार सेवा मध्यप्रदेश 29 दिसम्बर को राहतगढ़ में 25 कंपनियों का विशाल रोजगार मेला राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत के निर्देषानुसार जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय द्वारा जिले के अधिकाधिक शिक्षित बेरोजगार आवेदकों को वैतनिक रोजगार में स्थापित कराने हेतु 29 दिसम्बर को राहतगढ़ सागर में विशाल रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। रोजगार मेले में देश व प्रदेश कि विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा उपस्थित आवेदकों का साक्षात्कार लेकर वैतनिक रोजगार हेतु चयन किया जायेगा।


By - sagartvnews
20-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.