दो राज्यों में बसा भारत का ये अजीब घर, रसोई तेलंगाना में तो बेडरूम महाराष्ट्र में

चंद्रपुर जिले का महाराजगुड़ा गांव दो राज्यों की सीमा पर बसा है. गांव में एक घर ऐसा भी है जो दोनों राज्यों में है। महाराजगुड़ा गांव में 10 कमरों के इस घर में पवार परिवार रहता है। दिलचस्प बात है कि घर में चार कमरे तेलंगाना के अंदर, जबकि चार कमरे महाराष्ट्र में हैं। घर का रसोई तेलंगाना में हैं तो बेडरूम और हॅाल महाराष्ट्र में। इस मकान में दो भाइयों उत्तम पवार और चंदू पवार के परिवार के कुल 13 सदस्य सालों से रह रहे हैं। बता दें कि साल 1969 में जब सीमा मुद्दे पर विवाद आखिरकार सुलझ गया तो पवार परिवार की जमीन को दो राज्यों में बांट दिया गया। घर का बंटवारा भी हो गया था। यह घर दोनों ही राज्‍यों में पड़ता है। घर का आधा हिस्‍सा महाराष्‍ट्र में तो आधा तेलंगाना में है। दो राज्‍यों में बंटे इस घर की रसोई तेलंगाना में है। वहीं बेडरूम और हॉल महाराष्‍ट्र में हैं। हालांकि परिवार को आज तक किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा, क्योंकि वे दोनों राज्यों में संपत्ति कर का भुगतान करते हैं। इस मामले पर बात करते हुए उत्तम पवार ने कहा, हमारा घर महाराष्ट्र और तेलंगाना के बीच बंटा हुआ है। लेकिन आज तक हमें इससे कोई दिक्कत नहीं हुई, हम दोनों राज्यों में प्रॉपर्टी टैक्स देते हैं और दोनों राज्यों की योजनाओं का लाभ उठाते हैं।


By - sagartvnews
20-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.