मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग पर अचानक सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान बुजुर्ग ने तोड़ा दम

राजस्थान के कोटा में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सांड के हमले में रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई है। मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग पर अचानक सांड ने हमला कर दिया। मामला कोटा शहर की साबरमती कॉलोनी का है।
सांड के सींग बुजुर्ग के चेहरे के आर-पार हो गए। इससे पीड़ित की आंख भी बाहर आ गई। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। मृतक के बेटे रघुवीर ने बताया कि उसके पिता महेश चंद (62 ) सरकारी स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद से रिटायर हुए थे। रविवार सुबह करीब छह बजे वह घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। घर से कुछ दूरी पर ही उन पर एक सांड ने हमला कर दिया।
उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों ने घर आकर सूचना दी। हम मौके पर पहुंचे तो वह खून से लथपथ सड़क पर गिरे हुए थे। निजी हॉस्पिटल में करीब 6 घंटे उनका इलाज चला, लेकिन उनका खून नहीं रुका। दोपहर करीब डेढ़ बजे उनकी मौत हो गई।


By - sagartvnews
20-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.