चोरों ने गरीबों का मारा हक़, राशन दुकान से गेहूं और चावल की बोरियां चुरा ले गए चोर

चोरों ने गरीबों का मारा हक़, राशन दुकान से गेहूं और चावल की बोरियां चुरा ले गए चोर

राशन दुकान में चोरों ने लगाई सेंध गेहूं-चावल की 70 बोरियां चुरा ले गए चोर

गरीबों को मिलने वाले राशन पर चोरों ने हाथ साफ़ कर दिया। जहां राशन दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देते हुए चोर तकरीबन 50 बोर गेहूं और 20 बोरी चावल की चुरा ले गए हैं। मामला छतरपुर जिले के बक्सवाहा थाना इलाके के मड़देवरा से सामने आया। घटना 18 दिसम्बर को रात के समय हुई। राशन दुकान गड़ोही के समिति प्रबंधक धनीराम पटेरिया ने बताया की रात में अँधेरे का फायदा उठाकर चोरों ने चोरी की है।
वहीं मामले में समिति प्रबंधक ने बक्सवाहा थाने में लिखित आवेदन दिया है। जिसमें कहा की सेवा सहकारी समिति मडदेवरा के अंतर्गत गडोही गांव में सरकारी राशन दुकान है जिसका संचालन संदीप पटेरिया करते हैं। दुकान का चौकीदार रात में किसी काम से गांव से बाहर था। जिसका फायदा उठाकर चोरों ने घटना को अंजाम देते हुए चावल और गेहूं की बोरियां चोरी कर ली।
घटना के बाद ग्रामीण सरपंच के साथ तहसीलदार के पास पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने राशन दुकान में हुई चोरी को लेकर ज्ञापन सौंपा है।
वहीं तहसीलदार का कहना है की ज्ञापन को बरिष्ठ अधिकारीयों को भेजा है ये पुलिस की जांच का विषय है चोरी हुई की नहीं।--------


By - Vinod Bilthare Sagar TV News from Bakswaha.
20-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.