दुल्हन ने दूल्हे से लिपट-लिपट कर किया डांस, लोगों की भी छूट गई हंसी
दुल्हन ने दूल्हे से लिपट-लिपट कर किया डांस, लोगों की भी छूट गई हंसी
दूल्हे से लिपट-लिपट कर डांस करने वाली दुल्हन ने खूब हंसाया
दुल्हन ने मंच पर दूल्हे के साथ किया ऐसा डांस की लोगों की हंसी छूट गई
दुल्हन का अनोखा डांस देख घराती बारातियों के भी होश उड़ गए
बारातों में डांस करने का रिवाज कोई आज का तो नहीं है। लेकिन जब इस तरह का कोई डांस करे तो फिर चर्चा होना तो लाजिमी है। जी हां दूल्हे के साथ डांस करने के बाद एक दुल्हन चर्चाओं में है। वो अपने दूल्हे के साथ में ऐसे डांस कर रही है जैसे किसी जनम के बिछड़े मिले हों। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक दुल्हन को दूल्हे से लिपट-लिपट कर डांस करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में दुल्हन का अनोखा डांस देख घराती-बारातियों के भी होश उड़ गए। तो दूल्हे के एक्सप्रेशन देख आपकी भी हंसी छूट जाएगी। दुल्हन बिलकुल भी रुकने का नाम नहीं ले रही। वो डांस करते हुए वह कभी दूल्हे की बाहों में झूलती है। तो कभी जमीन पर बैठ जाती है। वीडियो में आगे दुल्हन कुर्सी मांगती है, दूल्हे को उस पर बिठाती है और फिर कुर्सी पर चढ़कर डांस करने लगती है। दुल्हन ऐसे-ऐसे स्टेप करती है। जिसे देखकर लोग भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते। तो अन्य लोग मंच पर पैसे लुटाते भी नज़र आ रहे हैं।