7 साल का बच्चा 28 फीट गहरे कुएं में गिरा, मकान मालिक ने रस्सी डालकर 5 मिनट में बचाया

 

मध्य प्रदेश के दमोह में 7 साल का बच्चा खेलते वक्त 28 फीट गहरे कुए में गिर गया। अच्छा ये रहा कि साथी बच्चे की समझदारी से बच गया। जैसे ही यह बच्चा गिरा, उसने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। बच्चे का शोर सुनकर सुनकर परिवार के सदस्य बाहर निकले और फिर घर के मालिक पवन जैन ने अपनी जान जोखिम में डालकर बच्चे को बाहर निकाला।
पवन ने बताया कि दो बच्चे अरनव और संयम जैन खेल रहे थे। तभी अरनव का पैर जाली में आ गया और वह कुएं में नीचे गिर गया। दूसरे बच्चे ने फौरन आवाज लगाई और 5 मिनट में बच्चे को बचा लिया गया। अगर ऐसा ना होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने बताया कि कुएं में डूब रहे अरनव को अंदर पाइप पकड़ने के लिए कहा। इसके बाद एक रस्सी डाली गई। पवन खुद कुएं में उतरे और बच्चे को रस्सी के सहारे बाहर निकाला। अरनव पूरी तरह स्वस्थ है।

 


By - sagartvnews
21-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.