लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में जमकर लगे चौके-छक्के, गज़ब का रहा रोमांच

 

इन दिनों दमोह जिले के बटियागढ़ में राज्य स्तरीय लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जहां अलग ही रोमांच देखने को मिल रहा है लीग मैच में हरियाणा पानीपत और जबलपुर की टीम के बीच मैच खेला गया। जहां हरियाणा की टीम ने शानदार जीत दर्ज की है। दरअसल बटियागढ़ में एम.एच क्लब के तत्वावधान में चल रहे स्वर्गीय पंडित गिरीश सोनाकिया खेल परिसर में राज्य स्तरीय लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है। जहां जबलपुर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 175 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा पानीपत की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 6 विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह बनाई। मैन ऑफ द मैच मोहित शर्मा रहे। जिन्होंने 4 विकेट लिए साथ ही 15 रन भी बनाए।
मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार आजम खान, दमोह क्रिकेट संघ के चेयरमैन गणेश अग्रवाल, शांतनु भारत समेत मीडिया के साथियों के द्वारा दोनों टीमों को लाइनअप कराकर उनका परिचय लिया। इसके बाद मैच को शुरू किया गया।
मैच के मुख्य अतिथि पत्रकार अकरम खान, अंकित पांडे, अन्नू खान, विनोद उदेनिया, इरफान हुसैनी, बबलू खान, अजमेर खान, नितेश विश्वकर्मा संतोष भारती समेत लोगों की मौजूदगी रही।


By - SAGAR TV NEWS
21-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.