खुरई रेलवे गेट 8 जनवरी तक रहेगा बंद, गर्डर लांचिंग के लिए रेलवे ने दिया 3 दिन का समय

बीना के खुरई गेट पर ओवरब्रिज निर्माण के कारण लगातार लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक बार फिर खुरई रेलवे गेट बंद कर दिया है, जिससे एक बार फिर सागर गेट पर यातायात का दबाव बढ़ जाएगा। खुरई रेलवे गेट को 8 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया है। इस दौरान निर्माणाधीन ब्रिज पर गर्डर लांच किए जाएंगे। गर्डर लांचिंग के लिए रेलवे ने तीन दिन का समय दिया है। बीती रात से गेट बंद कर दिया गया है। यहां निर्माणाधीन ब्रिज पर गर्डर लांचिंग होने हैं और इसके लिए 24 से 26 दिसंबर का समय रेलवे ने दिया है। यहां तीन स्पॉन पर 18 गर्डर लांच होंगे और तीन दिन में ही सभी गर्डर लांच होने हैं। रेलवे इसके लिए सुबह 8 से शाम 5 बजे के बीच ब्लॉक देगा। ठेकेदार द्वारा इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। ब्रिज पर गर्डर लांच होने के बाद ब्रिज का अधिकांश कार्य पूर्ण हो जाएगा।

 


By - sagartvnews
22-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.