उर्फी जावेद को रेप-मर्डर की धमकी देने वाले, आरोपी को पटना से किया गिरफ्तार

टीवी अभिनेत्री और यूट्यूब स्टार उर्फी जावेद को रेप और मर्डर की धमकी देने वाला पटना से गिरफ्तार हुआ है। मुंबई पुलिस ने पटना से उर्फी जावेद के ब्रोकर नवीन गिरी को बुधवार शाम को पटना से पकड़ा है। वो उर्फी जावेद को वॉट्सऐप के जरिए दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देता था। साथ ही अश्लील बातें भी करता था। उर्फी ने इस सिलसिले में एक वॉट्सऐप स्क्रीनशॉट भी शेयर किया था और कहा था कि ये शख्स तीन साल पहले उनका ब्रोकर था।
उर्फी जावेद अपने फैशल स्टाइल को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर अपने स्टाइल और कपड़ों को लेकर वो हमेशा ट्रोलर के निशाने पर रही हैं। उर्फी जावेद ने इंस्टा पर बताया था कि नवीन गिरी को उनकी फैशन स्टाइल पर आपत्ति थी। शायद उसने इसलिए ऐसा किया होगा। उर्फी जावेद को अलग-अलग नंबरों से रेप और जान से मारने की धमकी मिल रही थी। इसकी शिकायत उर्फी ने पुलिस से की थी। ऐक्ट्रैस ने पूरे मामले की शिकायत करते हुए उन्हें धमकी देने वाले शख्स के खिलाफ केस दर्ज करवाया। उर्फी ने मुंबई के गोरेगांव थाने में नवीन गिरी नाम के शख्स के खिलाफ केस दर्ज कराया था।


By - sagartvnews
22-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.