अरहान ने मां मलाइका के ड्रेस का उड़ाया मजाक, बोले- टेबल पर रखी नैपकिन की तरह लग रही हो

मूविंग इन विद मलाइका के लेटेस्ट एपिसोड में मलाइका के बेटे अरहान पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी मां के कपड़ों को लेकर उन्हें ट्रोल कर दिया। दरअसल मलाइका व्हाइट और ब्लैक स्ट्रीप वाली ड्रेस में नजर आ रही थीं। बेटे अरहान ने उस ड्रेस की तुलना टेबल नैपकिन से कर दी। इसके अलावा अरहान ने ये भी कहा है कि इस ड्रेस में उनकी मां एक जेल की कैदी की तरह लग रही हैं। दरअसल मलाइका ने जो ड्रेस पहनी थी वो सामने टेबल पर रखी नैपकिन से मैच खा रही थी। इसी को लेकर अरहान ने मलाइका का मजाक उड़ा दिया।
मलाइका ने बेटे अरहान को अपना कमरा दिखाया जो स्पेशली फूलों के साथ डेकोरेट किया गया था। कुछ समय बाद वे सभी लंच के लिए डाइनिंग टेबल पर बैठ जाते हैं। तभी मलाइका टेबल पर रखे नैपकिन की ओर इशारा करते हुए कहती है ये अरहान) मुझसे कह रहा है कि मैं टेबल नैपकिन की तरह क्यों कपड़े पहनी हूं। ये सुनते ही सब हंसने लगते हैं। इस एपिसोड में अरहान ने अपनी मौसी अमृता अरोड़ा का भी जिक्र किया। अरहान ने कहा- मैं अमू को लेकर पक्षपाती हूं, वो हर समय कोशिश करती है कि वो मुझे आपसे ज्यादा प्यार करे और धीरे धीरे आपकी जगह भी ले रही है। वो मेरी दूसरी मां के जैसी है।


By - sagartvnews
22-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
सागर- बीना विधायक, दल-बदल केस में हाईकोर्ट का बड़ा संकेत, पहले स्पीकर तय करेंगे किस्मत SAGAR TV NEWS
by sagarttvnews, 21-Apr-2026
MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.