खुशियों की दास्ता सहजन अर्थात मोरिंगा को टेबलेट के रूप में बाजार में उतारा, महिला समूह की उद्यमिता

सागर -जिले के आदिवासी बाहुल्य विकासखंड केसली की महिलाओं ने मोरिंगा को अब लोगों की सहजता से उपलब्ध हो। कराने लिए टेबलेट फॉर्म में तैयार किया। मोरिंगा को बहुत ही पौष्टिक माना जाता है। सहजन के पोषण गुणों से सभी लोग वाकिफ है। पौष्टिकता में इसका कोई मुकाबला नहीं है। इसकी पत्तियों के नियमित सेवन से लोगों में तंदुरुस्ती आती है। उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। विशेषकर कोविड-19 के दौर से गुजरे हुए लोग जानते हैं कि शरीर के अंदर इम्यूनिटी पावर का बड़ा महत्व है।
इसी बात के मद्देनजर ओम जय जगदीश हरे महिला स्वयं सहायता समूह, जो पहले से मोरिंगा का पाउडर बनाकर पैक करते हुए बाजार में बेच रहा था, अब उसे टेबलेट के रूप में भी बनाना शुरू कर दिया है। प्रभास मुंडोतिया जिला प्रबंधक ने बताया कि एफएसएसएआई के अंतर्गत पंजीकृत यह उत्पाद सभी के लिए लाभकारी है। टेबलेट को पानी के माध्यम से आसानी से ले सकते हैं। यह 120 और 60 टेबलेट की अलग-अलग पैकिंग में उपलब्ध है। आजीविका मिशन की महिलाएं मनरेगा के अंतर्गत मोरिंगा की नर्सरी बना रही है। प्रत्येक नर्सरी में 25000 पौधे तैयार होंगे।


By - sagartvnews
22-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.