फर्जी आर्मी कैप्टन गिरफ्तार, सेना में भर्ती के नाम पर करता था ठगी और दिखाता था रौब

 

यूपी STF ने बुधवार को मिलैट्री इन्टेलीजेन्स की सूचना पर सेना में भर्ती कराने के नाम पर ठगी करने वाले को गिरफ्तार किया। वह कैप्टन की वर्दी पहनकर बेरोजगारों को सेना और पुलिस में नौकरी दिलाने का झांसा देता था। उसके बाद पैसे लेकर भाग जाता था। STF गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।
एसटीएफ के डिप्टी एसपी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि सेना में भर्ती के नाम पर ठगी की सूचना मिली थी। इस पर एक टीम बनाकर संदिग्ध की तलाश की जा रही थी। बुधवार को पीजीआई अस्पताल के पास पं. दीन दयाल उपाध्याय पार्क के पास से एक युवक को सेना की वर्दी में पकड़ा गया। गिरफ्तार अंकित मिश्र सुल्तानपुर के तिवारीपुर का रहने वाला है। उससे जुड़े लोगों के विषय में जानकारी की जा रही है। एसटीएफ की पूछताछ में अंकित मिश्रा ने बताया कि वह आर्मी रिक्रूटमेंट आफिसों के बाहर आर्मी के कैप्टन की वर्दी पहनकर घूमता हैं। जहां नौकरी के लिए परेशान बेरोजगार नवयुवकों को भारतीय सेना में विभिन्न पदों पर नौकरी दिलाने के नाम पर पैसा लेता है। उसने संतकबीर नगर निवासी बलिराम और एटा निवासी राहुल को नायक पद पर भर्ती के नाम पर 05-05 लाख रुपए की मांग की थी। इस पर दोनों 4.40 लाख रुपए दे दिए थे। आज इन्हें 6.60 लाख रुपए लेने थे। इसके लिए इनका जाली प्रवेश पत्र बना लिया था। जैसा हर बार अन्य लोगों को पैसे लेते वक्त देता था

 


By - sagartvnews
22-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.