दिलदार प्रेमी ने प्रेमिका की चमड़ी छीलकर किए थे 50 टुकड़े, युवती का सिर मिलना मुश्किल, नेल पॉलिश से हुई पहचान

झारखंड में दिलदार ने रिबिका की हत्या के बाद उसके शरीर की चमड़ी छीलकर निकाली थी। मामा के घर हत्या करने के बाद वो अपने दोस्त के घर शव लेकर गया था। दोस्त के घर ही उसने जमीन पर काली पॉलिथिन बिछाकर रिबिका के शरीर के 50 टुकड़े किए थे।
रिबिका पहाड़िया के शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने बताया कि जिस तरह इस लड़की के साथ क्रूरता हुई है उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। हत्यारों ने रिबिका के शरीर से चमड़ी तक छील डाली। शव के जितने छोटे-छोटे टुकड़े किए गए हैं, उसे देखकर लगता है कि काटने में 7 से 8 घंटे लगे हाेंगे। डॉक्टर ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शरीर के 28 टुकड़े लाए गए थे। इनमें सिर, फेफड़ा, 7 अंगुलियां, बाएं हिस्से की पसली, पेट का हिस्सा समेत कई अंग नहीं हैं। दोनों किडनियां भी आधी मिलीं। रिबिका हत्याकांड में पुलिस ने बुधवार को बड़ा खुलासा किया। बताया गया है कि आरोपी दिलदार अंसारी की मां मरियम निशा ने रिबिका की हत्या और शव ठिकाने लगाने के लिए अपने भाई मोईनुल अंसारी को 20 हजार रुपए की सुपारी दी थी।
पुलिस ने काेर्ट से बुधवार को मरियम निशा और शव के टुकड़े करने वाले दिलदार के मामा मोईनुल के दोस्त मैनुल हक मोमिन को रिमांड पर लिया। काेर्ट ने 23 दिसंबर तक दोनों को रिमांड पर रखने की अनुमति दी है। पुलिस उनसे रिबिका को मारने के कारणों को उगलवाने की कोशिश करेगी। रिबिका और दिलदार में काफी समय से अफेयर था, लेकिन दोनों के परिवार उनकी शादी के लिए राजी नहीं थे। रिबिका के पिता सुर्जा पहाड़िया और मां चांदी पहाड़िन दोनों के संबंधों का विरोध कर रहे थे। एक महीने पहले दोनों घर से भाग कर थाने पहुंचे थे। यहां पुलिस ने दोनों की शादी कराई थी। शव के टुकड़े मिलने पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने दिलदार के घर पहुंचकर रिबिका के बारे में पूछा। फिर पूरा मामला सामने आया।


By - sagartvnews
22-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.