सुशांत सुसाइड मामले में आदित्य की इंवॉल्वमेंट पर सवाल, सांसद राहुल बोले- रिया को AU नाम के शख्स ने 44 बार किया था कॉल

सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर हुआ विवाद एक बार फिर से पैदा होते दिख रहा है। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे गुट के सांसद राहुल शेवाले ने बुधवार को सुशांत की मौत में आदित्य ठाकरे की इंवॉल्वमेंट पर सवाल उठाया है। राहुल शेवाले का कहना है कि सीबीआई की जांच में ये मामला सामने आया था कि रिया चक्रवर्ती को किसी AU ने 44 बार कॉल किया था।
राहुल शेवाले ने लोकसभा में इस मामले को उठाते हुए कहा- रिया चक्रवर्ती को किसी AU नाम के शख्स ने 44 बार किया था और बिहार पुलिस का कहना है कि वो AU कोई और नहीं बल्कि आदित्य ठाकरे था। तो मैं जानना चाहता हूं कि सीबीआई इस मामले में क्या जांच रही है। राहुल शेवाले के आरोपों पर आदित्य ठाकरे का भी रिएक्शन आया है। आदित्य ने कहा- मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि मैं आपसे ज्यादा प्यार करता हूं। ये जो अपने घर और पार्टी के नहीं हुए तो ऐसे व्यक्तियों से हम क्या ही उम्मीद कर सकते हैं। ये सब बातें कह कर वो सीएम एकनाथ शिंदे के भूमि घोटाले से जनता का ध्यान भटकाना चाहते हैं।
मैं उस गंदगी में नहीं जाना चाहूंगा जिस गंदगी में वो पहले से ही हैं। हम लोग पूरी तरह से साफ और निर्दोष हैं और ऐसी कोई भी बिना सिर पैर की बातों का जवाब देने के लिए उत्तरदायी नहीं हैं।


By - sagartvnews
22-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.