एकतरफा प्यार में महिला की चाकू मारकर कर दी हत्या, जहर खाने से युवक की हालत गंभीर

एक युवक ने एकतरफा प्यार में महिला की हत्या कर दी। इसके बाद उसने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। उसकी हालत गंभीर है। आरोपी महिला से शादी करना चाहता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह मामला कर्नाटक के दावणगेरे से सामने आया है।

बता दे की इस घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। जिसमें साफ साफ नजर आ रहा है कि महिला स्कूटर पर है। आरोपी चांद उसके करीब आता है और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर देता है। इसके बाद युवक अपनी बाइक से फरार हो जाता है। बताया जा रहा है कि आरोपी, मृतक महिला सुल्ताना से प्रेम करता था। उससे शादी करना चाहता था। लेकिन महिला की उसमें कोई दिलचस्पी नहीं थी। उसके परिवार वाले भी उससे शादी कराने के लिए राजी नहीं थे। जब सुल्ताना की शादी किसी दूसरे व्यक्ति के साथ तय हुई, तो इस बात से युवक चांद नाराज हो गया और उसने उसकी हत्या करने की साजिश रची। पुलिस का कहना है की सुल्ताना की मौत ज्यादा खून बहने की वजह से हुई है। जबकि चांद पीर अस्पताल में जीवन और मौत के बीच जूझ रहा है।


By - sagartvnews
23-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.